अगर आप इलेक्ट्रिक कार (EV) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपकी सूची में अब एक नया और रोमांचक नाम जुड़ गया है – VinFast। वियतनाम की यह ऑटोमोबाइल कंपनी अपने दमदार डिजाइन और High Technology के साथ भारत में धूम मचाने आई है। Vinfast India की शुरुआत दो शानदार इलेक्ट्रिक SUV, VF 6 और VF 7 के साथ हुई है, जो न सिर्फ भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को समझती हैं, बल्कि उन्हें एक प्रीमियम अनुभव भी देती हैं।
VinFast के CEO, फाम सान्ह चौ ने भारत के प्रति कंपनी के जुनून को व्यक्त करते हुए कहा, “भारत हमारे मिशन का एक अत्यंत जरूरी हिस्सा है। यहाँ आना उनकी आवश्यकताओं को समझने के बारे में था और हमारे प्रवेश पर मिली प्रतिक्रिया अद्भुत रही।”
भारत पर क्यों है नजर?
भारत न केवल एक विशाल बाजार है, बल्कि यहाँ की सरकार ने 2030 तक 30% इलेक्ट्रिक वाहनों के लक्ष्य को रखा है। यह एक सुनहरा मौका है उन कंपनियों के लिए जो भविष्य की मोबिलिटी को आकार दे रही हैं। विनफास्ट ने भारत में अपनी पैठ बनाने के लिए एक मजबूत रणनीति बनाई है, जिसमें तमिलनाडु में एक नए Manufacturing Plant की स्थापना भी शामिल है। इसका उद्देश्य न केवल भारत, बल्कि दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका जैसे बाजारों की जरूरतों को पूरा करना है।
स्टाइल, स्मार्टनेस और सब्स्टेंस:VinFast VF 6
आइए अब बात करते हैं उस कार की जो शहरी और युवा खरीदारों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में है – Vinfast VF6। यह कॉम्पैक्ट SUV है, जो सही कीमत पर भरपूर फीचर्स देती है।
Price and Varients:
- VF 6 Earth: ₹ 16.49 लाख (ex-showroom)
- VF 6 Wind: ₹ 17.79 लाख (ex-showroom)
- VF 6 Wind Infinity: ₹ 18.29 लाख (ex-showroom)
Vinfast VF6 Earth: द एंट्री लेवल स्टार
यह वेरिएंट उनके लिए बेहतरीन विकल्प है जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इसमें मिलते हैं:
- 130 kW पावर और 250 Nm टॉर्क का मजबूत परफॉर्मेंस।
- 468 km की ARAI certified रेंज, जो रोजाना के commute और weekend trips के लिए बिल्कुल पर्याप्त है।
- 12.9-inch की बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल और पावर ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स।
VinFast VF 6 Wind: अपग्रेडेड एक्सपीरियंस
अगर आप थोड़ा ज्यादा लक्जरी और ताकत चाहते हैं, तो यह वेरिएंट आपके लिए है।
- 150 kW पावर और 310 Nm टॉर्क, जो कार को 0-100 kmph सिर्फ 8.9 सेकंड में पहुँचा सकती है।
- ADAS Level 2 (एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट) जैसे Advanced Safety फीचर्स।
- Premium Vegan Leather Interiors, Dual-zone AC, 8 speakers और एक Head-Up Display (HUD) जो आपकी ड्राइविंग को और भी आरामदायक और सुरक्षित बनाता है।
VF 6 Wind Infinity: द अल्टीमेट शोस्टॉपर
यह टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट Wind के सभी फीचर्स के साथ एक बड़े पैनोरमिक ग्लास रूफ को जोड़ता है, जो कार के अंदर एक खुला और विशाल एहसास देता है।
विनफास्ट का भारत पर विश्वास: डीलरशिप और सर्विस
विनफास्ट इंडिया ने अपने उत्पादों के साथ-साथ अपनी सेवाओं पर भी जोर दिया है। कंपनी ने देशभर के 27 शहरों में 32 डीलरशिप स्थापित करने के लिए 13 डीलर समूहों के साथ समझौता किया है। इस साल के अंत तक इनकी संख्या 35 तक पहुँचने की उम्मीद है। इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, पुणे, सूरत और गोवा जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।
मालिक बनने के फायदे (Ownership Perks)
विनफास्ट सिर्फ एक कार बेचना नहीं चाहती, बल्कि एक लंबे रिश्ते की शुरुआत करना चाहती है। इसीलिए उसने ग्राहकों को कुछ शानदार ऑफर्स दिए हैं:
- 10 साल या 2,00,000 km की लंबी बैटरी वारंटी, जो आपकी चिंताओं को दूर करती है।
- जुलाई 2028 तक VGreens चार्जिंग स्टेशनों पर मुफ्त चार्जिंग की सुविधा।
- 3 साल की मुफ्त मेंटेनेंस सर्विस, जिससे आपके पॉकेट पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
निष्कर्ष: क्या विनफास्ट VF 6 सही विकल्प है?
विनफास्ट VF 6 निस्संदेह भारतीय EV बाजार में एक game-changer साबित हो सकती है। यह उस Price Segment में एक ताज़ा हवा की तरह है जहाँ ग्राहकों के पास Limited Options हैं। इसे स्टाइलिश डिजाइन, Imppresive रेंज, लंबी वारंटी और Future-Ready टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल पेश किया गया है।
अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं जो आपके daily commute को आसान बनाए, Weekend Trips को मजेदार बनाए और आपकी Style Statement को एक नई पहचान दे, तो Vinfast VF6 आपकी Shortlist में सबसे ऊपर होनी चाहिए। यह न केवल एक कार है, बल्कि भविष्य में आपके साथ चलने वाली एक smart और reliable साथी है।
भारत की सड़कों पर Vinfast VF6 की यह यात्रा अभी शुरू हुई है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे यह वियतनामी खिलाड़ी भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों पर राज करता है।

